फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aarogya setu app

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में पीलीभीत 30वें स्थान पर

Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aarogya setu app
पीलीभीत। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद के लिए लांच आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में गौतमबुद्धनगर अव्वल है। वहीं पीलीभीत इस मामले में 30वें स्थान पर है। यहां मात्र 1,00,127 लोगों ने आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप दो अप्रैल को लांच किया गया था। केंद्र सरकार ने पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद शासन ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। 20 लाख की आबादी वाले इस जिले में अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी जिम्मेदारी दी गई। शिक्षकों से कहा गया कि वह अपने स्कूल वाले क्षेत्रों में अभिभावकों और अन्य ग्रामीणों को एप की जानकारी देते हुए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं। इससे भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का ग्राफ बढ़ा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में 20.58 लाख की आबादी वाला गौतमबुद्धनगर प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं पीलीभीत में 20 लाख आबादी में से करीब 100127 लोगों ने ही एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप से आसपास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही एप यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक इस एप को डाउनलोड करें। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed