{"_id":"6276c06e48deaa3dc5595467","slug":"aap-s-protest-demanding-cbi-probe-in-rape-case-pilibhit-news-bly484058371","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर कांड के विरोध में पीलीभीत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता?
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। ललितपुर जिले के पाली थाने में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज को पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जेल भिजवा दिया है पर घटना को लेकर लोगों में अब भी आक्रोश है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की। इसी मांग को लेकर पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। बरखेड़ा क्षेत्र से हाल में ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके आशीष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था कैसे बेहतर रहेगी ? यह अहम सवाल है। इस घटना में पुलिस लीपापोती कर सकती है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराने की जरूरत है। साथ ही घटना से जुड़े सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी रामसिंह मौर्य, महेंद्र सिंह राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।