{"_id":"67085474fd8475654a090484","slug":"a-young-man-who-went-to-work-dies-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123847-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव तिलसंडा निवासी पंजाब में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थान करेली के गांव तिलसंडा निवासी ऊषा ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे सुनील (30) की पत्नी और उसके रिश्तेदार घर आए और बेटे को पंजाब में मजदूरी कराने ले गए।
आरोप लगाया कि छह अक्तूबर को सुनील को उक्त लोगों ने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दो दिन बाद सुनील की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पंजाब जाकर उसके शव को तिलसंडा लेकर आए। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद