फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man who went to work as a labourer in Maharashtra died under suspicious circumstances.

Pilibhit News: महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to work as a labourer in Maharashtra died under suspicious circumstances.
तीन महीने पहले लखीमपुर जिले के कुछ युवकों के साथ गया था कमाने
विज्ञापन

पूरनपुर। मजदूरी करने महाराष्ट्र में गए गांव रानीगंज के सोहनलाल के पुत्र अर्जुन (22) की वहां शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजन में मातम पसर गया। युवक के साथी महाराष्ट्र से उसका शव लेकर गांव को रवाना हुए हैं।


थाना सेहरामऊ उत्तरी की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता के गांव रानीगंज का अर्जुन करीब तीन महीने पहले लखीमपुर जिले के गांव प्रतापपुर के कुछ युवकों के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी करने गया था। प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के रतनपुरी में रहकर बाग की रखवाली कर रहा था। शुक्रवार को अर्जुन की अचानक हालत खराब होने की जानकारी उसके साथी रिश्तेदार ने सोहनलाल को मोबाइल पर दी। कुछ देर बाद उसकी मौत होने की जानकारी मिलने पर परिजन में मातम पसर गया। प्रधान ने बताया कि अर्जुन के शव को महाराष्ट्र से लेकर चलने की जानकारी उसके साथियों ने सोहनलाल को दी है। अर्जुन दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed