फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was surrounded on the road and hit on the head with a stick, his condition is critical

Pilibhit News: रास्ते में घेरकर युवक के सिर पर मारी लाठी, हालत गंभीर

Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man was surrounded on the road and hit on the head with a stick, his condition is critical
पीलीभीत। रंजिश में आरोपियों ने युवक को रास्ते में घेर कर पीटा। सिर पर लाठी से प्रहार करने से उसकी हालत बिगड़ गई। बचाने पहुंचे उसके चाचा को भी आरोपियों ने पीटा। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के हररायपुर गांव निवासी डालचंद ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही नन्हेलाल रंजिश मानता है। 14 मार्च की रात 8:30 बजे उनका पुत्र मोहन स्वरूप होली मिलने के लिए अपने चाचा नेमचंद के घर जा रहा था। इसी समय नन्हेलाल, उसके पुत्र प्रेमपाल, शेरा, मझले, गुड्डू, बाबू ने उसे रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन

गाली-गलौज कर मारपीट की। सिर पर लाठी से प्रहार किए। भाई छेदालाल और परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पुत्र को गंभीर हालत में अमरिया सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed