{"_id":"673f9806cbfeb8a6d5012af7","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-another-seriously-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125983-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
ब्रजेश का फाइल फोटो।
बीसलपुर। दियोरिया मार्ग के बड़ा गांव चौराहे के निकट बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दियोरिया कोतवाली के गांव दियोराजपुर निवासी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश मौर्या (27) बृहस्पतिवार की शाम बीसलपुर दियोरिया मार्ग होते हुए गांव आ रहा था। बाइक पर उसके गांव का ही आकाश कुमार भी था। रास्ते में बड़ा गांव चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक बृजेश चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। उसका सिर सड़क से टकरा गया और काफी खून निकल गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस मृतक के पिता राधेश्याम, भाई गोधनलाल, रामआसरे लाल, श्याम चरण और मां रामवती का रोते-रोते बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
--
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से छात्रा घायल
पूरनपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। घायल छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छात्रा के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे मैगलगंज हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास की है। गांव रंपुरा कपूरनपुर निवासी रामसरन ने बताया कि उसकी पुत्री नैंसी (14) पूरनपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। नैंसी सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने पुत्री को चपेट में ले लिया। इससे साइकिल भी टूट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली भी पलट गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रामसरन ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
--
कार की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव पंडरी निवासी धर्मेंद्र कुमार बाइक से पीलीभीत की ओर से गांव लौट रहा था। रास्ते में चौपाल सागर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल के बड़े भाई श्री कृष्ण ने थाना सुनगढ़ी में मामले की तहरीर दी है। तहरीर में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवा के कार चालक को नामजद किया गया है। तहरीर में कार के नंबर का उल्लेख भी किया गया है। संवाद