फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A short circuit caused smoke to rise in a private bus, forcing passengers to flee by jumping out of the window.

Pilibhit News: शॉर्ट-सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, खिड़की से कूदकर भागे यात्री

Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused smoke to rise in a private bus, forcing passengers to flee by jumping out of the window.
छतरी चौराहे पर शुक्रवार शाम की घटना से अफरा-तफरी
विज्ञापन

पीलीभीत। छतरी चौराहे से टनकपुर जा रही निजी कंपनी की एक बस में शॉर्ट-सर्किट से धुआं उठा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक सीट के पास तेजी से धुआं उठता देख यात्री खिड़कियों से कूदकर बस से बाहर निकले। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खिड़की से कूदने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा पर टनकपुर जा रही एक बस के ठहरने के दौरान ड्राइवर सीट के पास से तेजी से धुआं उठने लगा। इससे लगभग 30-35 सवारी में कुछ गेट तो कुछ खिड़की से कूदकर भागे। वहीं चौराहे पर बस में शॉर्ट-सर्किट से भीड़ एकत्र हो गई। इधर सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बस के करीब से लोगों को हटाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। बस में सवार खटीमा निवासी रवीना नाम की महिला खिड़की से कूदने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालांकि बस से कोई विशेष जनहानि नहीं हुई। बस शहर के एक प्राइवेट बस कंपनी की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed