फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A presidential post, 17 people nominated for the member

एक अध्यक्ष पद, 17 लोगों ने सदस्य के लिए किया नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 03 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
A presidential post, 17 people nominated for the member
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को 233 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
विज्ञापन

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पूरनपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरनलता रस्तोगी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए जिले भर से 17 नामांकन हुए। वहीं तीसरे दिन अध्यक्ष पद के 27 और सदस्य पद के लिए 206 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई।
शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पीलीभीत नगरपालिका एवं जहानाबाद व न्यूरिया हुसैनपुर नगर पंचायत के लिए नामांकन कराया जा रहा है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र बिका। जबकि सदस्य पद के लिए 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। तीनों निकाय के लिए तैनात पीठासीन अधिकारी पूरे दिन नामांकन जमा करने वालों का इंतजार करते रहे। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। सदस्य पद के लिए शहर सीट से दो नामांकन जमा हुए जिसमें वार्ड 13 से मुदस्सिर ने चुनाव अधिकारी डॉ. मुकेश गौतम के समक्ष नामांकन जमा किया। वार्ड 18 से भी एक पर्चा जमा हुआ। 
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर पालिका चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरनलता रस्तोगी ने नामांकन दाखिल किया। यहां सदस्य पद के लिए पांच नामांकन दाखिल हुए। वही अध्यक्ष पद के पांच और सदस्य पद के 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एसडीएम शशिभूषण राय, सीओ अनुराग दर्शन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज में चल रही स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को बीसलपुर पालिका व बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच-पांच और बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं सदस्य पद के लिए तीनों निकाय से 27 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। सदस्य पद के लिए 14 नामांकन हुए।
माधोटांडा। कलीनगर नगर पंचायत के लिए तहसील में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की हुई जबकि सदस्य पद के 31 नामांकन पत्र बिके। यहां सदस्य पद के लिए वार्ड छह से मान खां ने एक नामांकन पत्र जमा किया।

अमरिया। गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत के लिए ब्लॉक सभागार में चल रही नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य पद के 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां अभी तक एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ।

नामांकन पत्रों की बिक्री
पालिका/पंचायत    अध्यक्ष    सदस्य
पीलीभीत        01        62
बीसलपुर        05        27
पूरनपुर          05        27
जहानाबाद      01        10
न्यूरिया         00        06
गुलड़ियाभिंडारा 03        10
कलीनगर        06        31
बिलसंडा        05        24
बरखेड़ा         01        09
कुल            27        206
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed