फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bulldozer runs on illegal poultry farm in Pilibhit

Pilibhit News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया मुर्गी फार्म, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

Sun, 08 Sep 2024 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

ग्राम पंचायत ढका में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर पोल्ट्री फार्म बना लिया गया। कब्जेदार को कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रविवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal poultry farm in Pilibhit
प्रशासन की टीम ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढका में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया मुर्गी फार्म रविवार को पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने गिरवा दिया। अफसरों ने बताया कि कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। इसके बाद कब्जे को गिरवा दिया। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


गांव निवासी एक व्यक्ति ने वर्षों पूर्व सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर मुर्गी फार्म खोल लिया। मामले की जानकारी पर कब्जेदार को कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन कब्जेदार ने कब्जा नहीं हटाया। मार्च माह में तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद भी कब्जा न हटने पर रविवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने राजस्व टीम और पुलिस के साथ पहुंचकर जेसीबी मशीन से मुर्गी फार्म को ढहवा दिया। उन्होंने बताया कि 253 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर मुर्गी फार्म बनाया गया था। कब्जेदार को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है। जमीन पर अब पंचायत घर या अन्य भवन बन सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed