{"_id":"66df3553ce9ad47c8f07e1d9","slug":"a-farmer-going-to-the-field-was-attacked-by-a-bear-and-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122221-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत पर जा रहे किसान पर भालू का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत पर जा रहे किसान पर भालू का हमला, घायल
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में भर्ती भालू के हमले में घायल प्रेमराज।संवाद
पीलीभीत। घर से जंगल से सटे इलाके में स्थित खेत पर जा रहे किसान को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उसके पैर में गहरा घाव हुआ है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी प्रेमराज (40) ने बताया कि उनका खेत जंगल से सटे इलाके में स्थित है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह खेत पर फसल देखने के लिए घर से निकले थे। खेत के करीब पहुंचते ही अचानक झाड़ियों से निकलकर आया भालू उन पर हमलावर हो गया। भालू ने उनके पैर को पकड़ लिया।
दहशत के बीच किसान ने शोर-शराबा किया, इसपर भालू वहां से जंगल की ओर निकल गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर फैलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की क्षेत्रीय टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।