{"_id":"bd519ea610809ad5ee097ebfea55df0f","slug":"a-couple-of-the-funeral-pyre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिता पर किया दंपति का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिता पर किया दंपति का अंतिम संस्कार
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर मौत का शिकार हुए मोहल्ला दुबे निवासी देवेंद्र शंखधार और
विज्ञापन
उनकी पत्नी शशि बाला के शवों का बृहस्पतिवार को एक ही चिता पर अंतिम
संस्कार किया गया।
बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास बुधवार को ट्रक से कुचलकर पूर्व प्रधान देवेंद्र शंखधार और उनकी पत्नी शशि बाला की मौत हो गई थी। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों के हवाले कर दिए। बुधवार को देर शाम दोनों शव पीलीभीत स्थित घर लाए गए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में एक ही चिता पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे से मोहल्ला दुबे और गांव बसारा में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शोक छाया रहा। देवेंद्र गांव बसारा के ही मूल निवासी होने के साथ वहां के प्रधान भी रह चुके थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय और केकेएस विद्या मंदिर में हुई शोक सभाओं में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।