फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आज पीएम पूरनपुर में, कड़ी सुरक्षा

आज पीएम पूरनपुर में, कड़ी सुरक्षा

Sat, 12 Apr 2014 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 12 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। हैलीपैड से जनसभा स्थल और उसके आसपास किलाबंदी कर दी गई है। सभास्थल के आसपास के मकानों पर भी जवान तैनात रहेंगे, करीब तीन हजार पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। हैलीपैड और जनसभा स्थल तक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और अन्य जगहों से आए अफसरों के अलावा सुरक्षा के लिए छह कंपनी पीएसी, 31 सीओ, 900 सिपाही, 200 दरोगा, 30 महिला दरोगा के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

आधी रात के बाद भी चला ड्यूटी लगाने का काम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइंस के अफसर बृहस्पतिवार आधी रात तक जुटे रहे। एएसपी उदय शंकर सिंह भी अपने दफ्तर पर मौजूद रहे। सुबह पुलिस लाइंस से ड्यूटी कार्ड आदि पूरनपुर भिजवाए गए। पूरे दिन पुलिस लाइंस स्थित दफ्तरों में आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आगमन को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई हैं। एसएसबी के जवानों के अलावा, सिविल पुलिस, एलआईयू व अन्य खुफिया विभाग आने-जाने वालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। सीमा पर सघन तलाशी ली जा रही है।

सभा में माचिस, सेलफोन ले जाना मना
पूरनपुर। डीआईजी आरकेएस राठौर ने एक होटल मेें बातचीत में बताया कि सभा स्थल पर एक वीआईपी रास्ता बनाया गया है। मुख्य गेट से प्रवेश के बाद पब्लिक के आने के लिए एक तरफ दो रास्ते बनाए गए हैं, सभी लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। सभा स्थल पर माचिस, लाइटर, सेलफोन, तरल पदार्थ ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। असम हाईवे पर करीब छह घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके लिए उत्तराखंड और अन्य कुछ राज्यों से भी बात की गई है। असम हाईवे से निकलने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। सभा स्थल के पास दुकानों पर फालतू लोगों को नहीं रुकने दिया जाएगा।

कार से सभा स्थल पहुंचेंगे पीएम
पूरनपुर। चीनी मिल में हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से प्रधानमंत्री कार से सभा स्थल पहुंचेगे और सभा के बाद कार से ही चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। बाद में यहां से लौट जाएंगे।

साढ़े तीन घंटे क्षेत्र में रहेंगे मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूरनपुर में साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। वे सुबह 11.15 पर पहुंचकर पौने तीन बजे वापस रवाना होंगे। एसडीएम डॉ. वैभव शर्मा ने बताया पीएम का आगमन कार्यक्रम प्राप्त हो गया है, जिसमें 12 अप्रैल को 11.15 पर चीनी मिल में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद 12.15 बजे कार से सभा स्थल जाएंगे। एक बजे तक सभा स्थल पर रहकर सवा एक बजे वापस कार से चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। पौने तीन बजे वापस हेलीकॉप्टर से वापस लौट जाएंगे।

हार्ट लाइन डालने को मेरठ से आई केबल
पूरनपुर। एसडीओ (बीएसएनएल) अजय कुमार ने बताया कि पीएम आगमन पर बीएसएनएल की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सभा स्थल और चीनी मिल गेस्ट हाउस तक मेरठ से हार्ट लाइन की केबिल मंगवाकर डाली गई है, ताकि पीएम कार्यालय समेत आदि स्थानों पर बात आसानी से हो सके। केबल की सुरक्षा को पुलिस अफसरों को पत्र लिखा गया है। कनेक्टिविटी आदि दुुरुस्त रखने को दो लाइन मैन और एक टेक्निकल टेक्नीशियन असिस्टेंट की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

दिन भर दौड़ी नीली बत्ती लगी गाड़ियां
पूरनपुर। पीएम आगमन को लेकर एक दिन पहले ही सुरक्षा को लेकर तमाम अफसर डेरा डाले हुए हैं। सभा स्थल और उसके आसपास दिनभर नीली बत्ती लगी गाड़ियां दौड़ती रहीं।
दूसरी बार पीएम की अगवानी को पूरनपुर तैयार
- एडीजी (सुरक्षा) ने संभाली कमान, जनसभा आज
पीएम की अगवानी को पूरनपुर दोबारा तैयार
पूरनपुर (पीलीभीत)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बार अगवानी के लिए पूरनपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनकी सुरक्षा के सारे बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार को एडीजी (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता यहां पहुंचे और सुरक्षा की कमान संभाली। उन्होंने पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर जरूरी टिप्स भी दिए।

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को पूरनपुर में असम चौराहा के पास पूर्व विधायक हरिश्चंद्र खंडेलवाल के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह अप्रैल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आए थे। इसकी तैयारियों को मुकम्मल कराने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन अफसर जुटे रहे। एडीजे (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता ने नगर के एक बैंक्वेट हाल में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी आरकेएस राठौर, एसपी एन कोलांची, सीओ रमेश बाबू यादव, सीओ सदर के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के आईजी पीयूष पांडेय और एआईजी एसके जोशी और उनकी टीम भी अपनी तैयारियों में जुटी रही। उधर, चीनी मिल के ग्राउंड पर हेलीपैड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed