{"_id":"122-91440","slug":"Pilibhit-91440-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीडब्ल्यूडी की टीम पहुंची केंद्रीय विद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीडब्ल्यूडी की टीम पहुंची केंद्रीय विद्यालय
Pilibhit
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टीम शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय पहुंची। केंद्रीय विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए जमीन संबंधी अभिलेख लेने के बाद टीम वापस बरेली रवाना हो गई।
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक अप्रैल 2008 को जिला ग्राम्य विकास संस्थान में हुई थी। शुरुआती दौर में विद्यालय में कक्षा चार तक की पढ़ाई शुरू कराई गई। इस समय विद्यालय परिसर में दसवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज की 7.24 एकड़ जमीन पर भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी। यह जमीन विद्यालय के नाम पर हस्तांतरित की जा चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भवन निर्माण का ठेका केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को दिया था। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने करीब एक सप्ताह पूर्व विद्यालय की जमीन का मुआयना किया था। टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से भवन निर्माण के लिए जमीन संबंधी कुछ आवश्यक अभिलेखों की मांग की थी। शुक्रवार को सीपीडब्ल्यूडी की दो सदस्यीय टीम कागजात लेने विद्यालय पहुंची। प्रधानाचार्य केएल किशोर ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग बरेली से दो जूनियर इंजीनियर की टीम जमीन संबंधी अभिलेख लेने कॉलेज पहुंची। टीम को जमीन का खसरा, खतौनी और नक्शा आदि दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण में कोई अड़चन नहीं है। केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय की अनुमति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।