{"_id":"122-64974","slug":"Pilibhit-64974-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का सुराग नहीं, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक का सुराग नहीं, गुमशुदगी दर्ज
Pilibhit
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। किराए पर ले जाई गई स्कार्पियो के चालक का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग सका। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। कई लोगों ने चालक की तलाश में सिरसा जंगल खंगाला। चालक के न मिलने पर उसके परिवारवालों की धड़कनें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
मालूम हो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता बाबूराम पासवान की स्कार्पियो को तीन लोग 19 अप्रैल को गोला के लिए बुक कर ले गए थे। इसमें से एक युवक बाइक से आया था। यह जानकारी टैक्सी स्टैंड के चालकों ने भाजपा नेता को दी। शाम को गाड़ी वापस न लौटने पर चालक का मोबाइल का स्विच ऑफ आने पर उन्होंने चालक ओर गाड़ी की तलाश शुरू की। उधर, दूसरे दिन बंडा पुलिस ने स्कार्पियो का लावारिस हालत में बरामद कर लिया, लेकिन चालक का सुराग आज पांचवें दिन भी नहीं लग सका। इधर, कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर चालक की गुमशुदगी दर्ज की है। चालक की तलाश में कई लोगों ने सिरसा जंगल को खंगाला।