फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली पोल में फिर उतरा करंट, प्रदर्शन

बिजली पोल में फिर उतरा करंट, प्रदर्शन

Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। ग्यासपुर के लोगों ने मंगलवार को पोल में करंट उतरने की समस्या का समाधान न होने पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, नल ठीक न होने पर इलाके के लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस मोहल्ले में कोतवाली के पास स्थित बिजली के पोल पर आए दिन करंट उतर आता है, जिससे हादसा होते होते टल जाता है। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस समस्या का निस्तारण करने को कई बार कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी इस पोल पर बिजली का करंट उतर आया, जिससे आज फिर हादसा होते होते टल गया। मोहल्ले के लोगों ने उसी समय विद्युत कर्मचारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। विद्युत कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर उस इलाके की विद्युत लाइन तो काट दी, लेकिन मौका मुआयना करने कोई नहीं पहुंचा, जिससे मोहल्लेे वालों में रोष फैल गया और उन्होंने विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन में रियाजुद्दीन, पप्पू, प्रेम भारती, बसंत, दीनदयाल, फिराजुद्दीन, शिवकुमार, राजू, बबलू, होरी लाल और लाल बहादुर समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, साहू जी स्कूल के पास सरकारी नल ठीक न होने पर मंगलवार को मोहल्ले के नागरिकों का सब्र का बांध टूट गया। जलनिगम के विरोध में लोगों ने नल के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महेंद्र कुमार, दामोदर दास, गुड्डू, महावीर, राजीव, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू, नन्हे लाल, रामऔतार, झंडू लाल, जयराम, छोटेलाल, धर्मपाल, राजीव और सियाराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed