{"_id":"1-46813","slug":"Pilibhit-46813-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवक मौसा के घर से बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवक मौसा के घर से बरामद
Pilibhit
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। बारह दिन पूर्व अगवा किए गए लखनऊ कलां निवासी लालबहादुर को पुलिस ने गांव में ही उसके मौसा के घर से बरामद किया है। एसपी अमित वर्मा ने थाने पहुंचकर अपहृत से पूछताछ की।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम लखनऊ कलां निवासी लालबहादुर की कसबे में फोटो स्टूडियो की दुकान है। छह जुलाई को वह अपने बड़े भाई गयादीन के साथ दुकान बंद कर साइकिल से गांव जा रहा था। दौलतपुर मार्ग पर प्रताप डाड़ी गांव के निकट क्वालिस सवार बदमाशों ने लालबहादुर को अगवा कर लिया, जबकि गयादीन मौका पाकर भाग निकला था।
अपहरण की खबर पर सक्रिय हुई पुलिस ने जिले की सीमाएं सील करा दी और तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन वह बरामद नहीं हो सका था। पुलिस की सख्ती के कारण बदमाश अपहृत लालबहादुर को थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा के एक गन्ने के खेत में छोड़ गए। अपहृत को पचपेड़ा गांव का ही एक युवक गांव में रह रहे उसके मौसा दामोदर दास के घर पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे एसओ हरेंद्र सिंह उसे थाने लाए। एसपी अमित वर्मा ने थाने पहुंचकर बरामद युवक से पूछताछ की।