{"_id":"1-40564","slug":"Pilibhit-40564-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने तांगे में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक ने तांगे में मारी टक्कर, छह घायल
Pilibhit
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम बंगले के समीप तेज रफ्तार जा रही मैजिक ने तांगे में टक्कर मार दी, जिससे तांगा सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में उस पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए।
थाना सुनगढ़ के ग्राम नौगवां पकड़या निवासी गुड्डू कचेहरी तिराहे से सवारियां भरकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। टनकपुर हाइवे पर डीएम बंगले के पास सामने से आ रही एक मैजिक ने तांगे में टक्कर मार दी, जिससे तांगा पलट गया। इस हादसे में तांगा चालक गुड्डू, सुधारानी, वेदप्रकाश निवासी कंचापुर थाना नवाबगंज, हबीब, इदरीश समेत आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर फरार हो गया।