फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   150 बैंकों में लटके ताले, कर्मचारी रहे हड़ताल पर

150 बैंकों में लटके ताले, कर्मचारी रहे हड़ताल पर

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभ्ाीत। यूनाटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आहवान पर विभिन्न मांगों को लेकर जिले के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते जिले भर की 150 सरकारी व प्राइवेट बैंकों में ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं के बाहर प्रदर्शन कर शहर में जुलूस निकाला। जिसके चलते ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

यूनियन के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को तमाम बैंक अफसर व कर्मचारी इलाहाबाद बैंक परिसर में एकत्र हुए। सभा में जिला संयोजक ने कहा कि वेतन समझौता सरकार व आईबीए की हटधर्मिता के कारण दो साल से लंबित है। सभा में एसबीआईओए के क्षेत्रीय सचिव अशोक शर्मा, एनसीबीई के रीजनल सेकेट्ररी सतीश कुमार आदि ने भी विचार रखे। सभा में वर्ष 2012 से लंबित वेतन समझौता शीघ्र लागू करने, वेतन बोर्ड का गठन करने, बैंक अधिकारियों के कार्यों के घंटे निर्धारित करने आदि मांगों का निस्तारण कराने की मांग की गई। सभा के बैंककर्मियों ने शहर में नारेबाजी कर जुलूस निकाला और बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब सिंध बैंक, केनरा बैंक समेत कई अन्य सरकारी व प्राइवेट बैंकों के बाहर सभाएं कर प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल के कारण ताले लटके रहे। जिसके चलते बैंकों में आने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर जिला मंत्री अनिल अग्रवाल, बैंक इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष सौरभ गंगवार, प्रियंका, पल्लवी, ममता सैनी, श्वेता, रितु, दीपा, हरनीत, मीना, दीप्ति, विपिन, कैलाश वर्मा, रामदास, निरंजन मंडल, विपिन चंद, वीके शर्मा,मनोज गुप्ता, सुरेंद्र शुक्ला, राकेश सिंह, अनूप श्रीवास्तव, रामलाल, मनोज गुप्ता, अनूप सहगल, विनय बहादुर, रिषीदेव सिंह, सुधीर जौहरी, विमल सरकार आदि बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
50 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित
बैंकों में हड़ताल के चलते करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। यूनियन के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के चलते शहर में करीब सौ करोड़ का क्लीयरेंस भी ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में बुधवार को हड़ताल रही। बैंक में पहुंचे ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा।
मझोला। हड़ताल के चलते कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक बंद रही। जबकि ग्राहक सेवा केन्द्र खुले रहे। उधर न्यूरिया में भी बैंक आफ बड़ौदा, स्टेट बैंक, कोआपरेटिव बैंक में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed