फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   94.70% voter verification completed, 2736 voters found to be duplicate

Pilibhit News: वोटरों का 94.70 % सत्यापन कार्य पूरा, 2736 वोटर निकले डुप्लीकेट

Thu, 28 May 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
94.70% voter verification completed, 2736 voters found to be duplicate
पीलीभीत। पंचायत निर्वाचन कार्यालय ने संभावित डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन जिले में 94.70 प्रतिशत पूरा कर लिया है। 496593 वोटरों में से 467544 वोटर सही पाए गए, जबकि 2736 वोटर डुप्लीकेट निकले। इन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। अभी जिले में 26313 वोटरों का सत्यापन कार्य जारी है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से जिले में संभावित 496593 डुप्लीकेट वोटरों का डाटा भेजा गया था। उसी के अनुसार, जिलेभर में वोटरों का सत्यापन कराया जा रहा है। 27 मई तक 496593 वोटरों में से 467544 वोटर वैध मिले हैं। डुप्लीकेट मिले 2736 वोटरों को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें एक जैसे नाम के कई वोटर थे, लेकिन सॉफ्टवेयर ने उन्हें संभावित डुप्लीकेट वोटर मान लिया, जबकि वे अलग-अलग क्षेत्रों के एक ही जैसे नाम के वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की अन्य दिक्कतें भी सामने आईं। अब तक 470280 वोटरों का सत्यापन हो चुका है। 5.29 प्रतिशत वोटरों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन कार्य में पीलीभीत जिले का प्रदेश में 15 वां नंबर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed