फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिविर में 171 पशुओं के स्वास्थ का किया परीक्षण

शिविर में 171 पशुओं के स्वास्थ का किया परीक्षण

Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 171 पशुओं के स्वास्थ का किया परीक्षण
खेकड़ा (बागपत)। चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम पटौली में बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के तत्वावधान में निकरा योजना के तहत एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल ने किया। साथ ही पशु चिकित्सकों ने गांव के सैकड़ों पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। पशु चिकित्सालय पिलाना के प्रभारी डॉ. बिशन सिंह विकल ने बताया कि पशुओं में मुख्य रूप से बांझपन, पेट में कीड़ों की प्रमुख समस्याएं पाई जाती है। पशुओं का बांझपन दूर करने को किसानों को पशु आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पशु चिकित्साधिकारी बालैनी डॉ. मानव सिंह ने बताया कि पशुओं के रहने के स्थान पर समय समय पर चूने का छिडृकाव अवश्य करे। तथा प्रत्येक तीन माह के अंदर कृमि नाशक दवा पशुओं को खिलानी चाहिए। शिविर में किसानों को समसामयिक दवाओं का वितरण किया। शिविर में 171 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. भूपेंद्र कुमार, देवकुमार व पशुपालक जगपाल, प्रमोद, प्रदीप, उदयवीर, सतेंद्र, वीरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed