फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गांव में नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों को दिक्कत

गांव में नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों को दिक्कत

Thu, 06 Sep 2018 05:16 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
गांव  में नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों को दिक्कत
गांवों मेें नहीं रुकती रोडवेज बस, यात्रियों को दिक्कत
विज्ञापन

- प्रधान सहित गांव के लोगों ने परिवहन अधिकारियों से की बात
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कई गांवों में रोडवेेज बसों के न रुकने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर की और शाहजहांपुर से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जाने के लिए 20 से अधिक रोडवेज बसें चल रहीं हैं। बताया जाता है कि ये रोडवेज बसें रास्ते में पड़ने वाले ज्योरह कल्यानपुर, नवादा महेश, पतरसिया, परसिया, जसोली, दिवाली, गुलैंदा, रोहनिया और खनंका आदि गांवों में नहीं रुकती हैं। चालक यात्रियों को देख तो लेते हैं लेकिन बसें रोककर उन्हें बैठाते नहीं है। यात्री बसों को हाथ देते ही रहे जाते हैं। बाद में ग्रामीण क्षेत्र के यात्री बीसलपुर आकर बसें पकड़ते हैं। इसमें उनके समय और पैसे का दुरुपयोग भी होता है। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। बस चालकों की इस तानाशाही को लेकर यात्रियों में काफी रोष है। यद्यपि इस बीच गांव परसिया निवासी मंगलेश भारती, गांव खनंका निवासी मुनेंद्र सिंह और जसोली दिवाली के प्रधान रूपलाल राठौर समेत कई प्रमुख लोगों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बसों को गांवों में रुकवाने की मांग की लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति जबरदस्त रोष है। बस चालकों की इस तानाशाही के चलते यात्रियों को इस असुविधा का कब तक सामना करना पड़ेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बाबत भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बरेली के आरएम को यह समस्या बता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed