फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोमती ट्रस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होने तक निर्माण कार्य पर रोक: डीएम

गोमती ट्रस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होने तक निर्माण कार्य पर रोक: डीएम

Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोमती ट्रस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होने तक निर्माण कार्य पर रोक: डीएम
30पीबीटीपी-6
विज्ञापन

गोमती ट्रस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होने तक निर्माण कार्य पर रोक: डीएम
गांधी सभागार में हुई प्रेसवार्ता में धान खरीद, बाढ़ पर भी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गोमती ट्रस्ट की धनराशि में घपलेबाजी को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बाद गुरुवार को डीएम ने गांधी सभागार में प्रेस वार्ता कर सीडीओ को गोमती उद्गम स्थल पर किए गए कार्य, ट्रस्ट की कुल धनराशि व उसका खर्च सहित पूरा ब्यौरा तैयार कर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं।

गोमती उद्गम स्थल पर हुए कार्यों को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर मामला खासा सुर्खियों में है। इस मामले में अधिकारियों व उनके करीबियों पर ट्रस्ट की धनराशि व उसके खर्चे को लेकर आरोप लगाए जा रहे थे। गुरुवार को इस मामले को लेकर डीएम अखिलेश मिश्र ने गांधी सभागार में कहा कि गोमती से जुड़े जो भी कार्य हुए वह सार्वजनिक किए जाएंगे। व्हाट्सएप पर गोमती सहित कई अन्य ग्रुप से लेफ्ट होने के मामले में भी डीएम ने अपनी बात रखी। इसके अलावा डीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान अफसरों को बाढ़ प्रभावित इलाकों पर खासतौर पर ध्यान देने का कहा। कल से शुरू होने वाले मतदान पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते धान खरीद की वेबसाइट पर अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत एसएसजी 18 एप के माध्यम से जिले को अच्छी रैंकिग दिलाने की शहरवासियों से अपील की। 15 अगस्त से कलेक्ट्रेट के कई विभागों में ई-आफिस प्रणाली के तहत कार्य होने की जानकारी दी। सरकारी धनराशि लेने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने बांसुरी प्रतियोगिता कराकर बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही पीलीभीत की बांसुरी अन्य राज्यों तक पहुंचाने का वादा किया। सीडीओ वीके भागवत, एडीएम राजस्व बृृज किशोर, एसडीएम पुष्पा देवरार, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed