{"_id":"5b44f2f74f1c1bc1248b59cf","slug":"91531245303-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटक धूप और उमस से परेशान लोगों ने मंगलवार को राहत महसूस की। बादलों के आने जाने से लोग दिनभर बारिश की आस लगाए रहे। हालांकि शाम तक बूंदाबांदी नहीं हुई, लेकिन लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
लगातार दो दिन से मौसम परिवर्तन से जहां लोगों को बदन झुलसाने वाले गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, अब लोग बारिश होने का तेजी से इंतजार कर रहे है। मंगलवार सुबह काले बादल छाए रहे। सुबह से लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी थी, लोग बारिश होने की संभावना जताते रहे पर शाम तक बूंदाबांदी नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर मौसम के बदलाव ने आज बारिश होने के संकेत दे दिए है। बदलाव का असर यह रहा कि रोड पर और बाजार में निकलने वाले लोगों के चेहरों पर रौनक दिखी। सड़कों, पार्कों और घरों के बाहर लोग खुशगवार मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे है। एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती दिखी तो वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। लो वोल्टेज की समस्या लगभग खत्म सी हो गई। बारिश न होने की वजह से सबसे ज्यादा किसान परेशान है। बताया जाता है कि इस वक्त धान रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। बारिश होने से किसानों की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाएगी।