{"_id":"5afb3b074f1c1be2408b59f8","slug":"91526414087-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में 24 शिकायतों में से एक का निस्तारण हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में 24 शिकायतों में से एक का निस्तारण हो सका
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तीन दिन में न्याय संगत ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसमें 24 शिकायतें आई, लेकिन एक ही शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका।
तहसील कार्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व की 12, विद्युत निगम की छह, खंड विकास की दो सहित अन्य विभागों की चार शिकायतों समेत कुल 24 शिकायती पत्र आए। इस दौरान एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण हुआ। डीएम ने विगत संपूर्ण समाधान दिवसों में आए प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा की। साथ ही तीन दिन में सभी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी बागपत जयप्रकाश सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह समेत संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।