{"_id":"5af9e88a4f1c1bdb408b559f","slug":"91526327434-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में शारिरिक परीक्षा बनी मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में शारिरिक परीक्षा बनी मजाक
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
कॉलेज प्रशासन ने कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह की खेल एवं शारीरिक परीक्षा को मजाक बना दिया है। इससे कॉलेज के छात्रों में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। इस संबंध में डीएम को शिकायत की जाएगी।
एमएम इंटर कॉलेज में कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह की खेल एवं शारीरिक परीक्षा फरवरी माह में होनी थी। जो अब तक मई माह में भी नहीं हुई। कॉलेज प्रशासन ने खेल एवं शारीरिक परीक्षा बिना कराए ही छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण कर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसे लेकर छात्रों ने दस दिन पहले कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। छात्रों के हंगामे के चलते कॉलेज प्रशासन हरकत में आया।
सोमवार को कॉलेज में छात्रों की खेल एवं शारीरिक परीक्षा कराई। उक्त परीक्षा में कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों द्वारा दी जाने वाली खेल एवं शारीरिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में न तो कॉलेज का ही नाम लिखा और कक्षा नौ और कक्षा ग्यारह के छात्रों का परीक्षा प्रश्न पत्र भी एक जैसा ही रहा। इससे परीक्षा मजाक बनकर रह गई। कॉलेज के छात्रों ने कहा कॉलेज प्रशासन की डीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रबंध संचालक कुमुद रानी ने कहा उक्त मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वह बहुत गलत है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर मामले की जांच कराई जाएगी।