{"_id":"5af73e084f1c1bd5408b4d6a","slug":"91526152712-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर स्थित कोणार्क विद्यापीठ में शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में शिक्षकों बच्चों और बच्चों की माताओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाही वाही लूटी। कार्यक्रम में ग्राम रटौल की पूजा ने लकड़ी की काठी, दादी अम्मा मान जाओ पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नृत्य प्रतियोगिता में चांदीनगर की भावना ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका धामा ने बच्चों एवं उनकी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना धामा ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक गुरू मां होती है। मां ही बच्चे को बोलना एवं चलना सिखाती है। इस दौरान सविता शर्मा, शालू गौड़ आदि मौजूद रहे।