फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मौसम में उतार चढाव, शीतलहर का दिखा असर

मौसम में उतार चढाव, शीतलहर का दिखा असर

Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम में उतार चढाव, शीतलहर का दिखा असर
मौसम में उतार चढ़ाव, शीतलहर का दिखा असर
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए सूर्य देवता के दर्शन, लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरसात के बाद अचानक शीतलहर का असर फिर दिखाई दिया। गुरुवार सुबह मौसम में अचानक तेजी से आए बदलाव के बाद शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। शीतलहर के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर करीब एक बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत महसूस की।

बुधवार सुबह नौ बजे सूर्यदेवता के दर्शन देने के बाद खिली तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। वहीं, गुरुवार सुबह मौसम के अचानक करवट लेने से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में हलकी धूप से थोड़ी राहत महसूस हुई। शाम को फिर मौसम परिवर्तन से लोग ठंड से सिकुड़ने लगे। गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में दिन में जहां तिरंगा खरीदने वालों की रौनक दिखी, वहीं शाम को सन्नाटा छाया रहा। पिछले कई दिनों से सुबह होते ही सूर्य देवता के दर्शन होने के बाद नौ बजे तक तेज धूप खिलती दिख रही थी, लेकिन गुरुवार को पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर फिर देखने को मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed