{"_id":"5a69e65f4f1c1b90268b6729","slug":"91516889695-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पर्व की जानकारी भी रखते योगी के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पर्व की जानकारी भी रखते योगी के मंत्री
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके ध्यानार्थ..........
राष्ट्रीय पर्व की जानकारी भी रखते सीएम के मंत्री
गणतंत्र दिवस नहीं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि बन गए माननीय
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। देश की आजादी का जश्न हो गया अथवा कोई अन्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों विशेषकर मंत्रियों को अधिकारियों से अधिक अधिकार व तवज्जो दी जाती है। देश की आन, बान और शान की पहचान तिरंगा भी इन्हीं जनप्रतिनिधियों के हाथों फहराया जाता हैै लेकिन इन जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पर्वों का कितना ज्ञान है यह गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के लिए जारी हुए सरकारी कार्यक्रम को देखकर लगाया जा सकता है। उनके कार्यालय से जारी कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की जगह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम अंकित किया गया है।
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में आयोजित परेड कार्यक्रम के लिए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है लेकिन पूर्व में उनके कार्यालय से जो कार्यक्रम जारी हुआ है वह कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन सहित शहर में चर्चा बना हुआ है। सिंचाई मंत्री के कार्यालय से उनके निजी सचिव अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से 23 जनवरी को जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार सिंचाई मंत्री को 25 जनवरी की शाम को पीलीभीत पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 26 जनवरी को सुबह 9.15 से 11.30 बजे पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इतना ही नहीं आगे कार्यक्रम में भी 1.30 बजे से आंवला के प्रताप किसान इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। हालांकि सिंचाई मंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना आने पर अब डीएम शीतल वर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।
00000
योगी जी एवं उनके मंत्रियों को गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस में अंतर नहीं मालूम, गर्मी सर्दी का अंतर नहीं मालूम, इसलिए सर्दियों के अंतिम दिनों स्वेटर बांट रहे हैं। जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल कर ली लेकिन सरकार क्या होती है इसके काम क्या होते हैं इन्हें नहीं मालूम।
विज्ञापन
हेमराज वर्मा, पूर्व मंत्री, सपा