फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जैन इंटर कालेज प्रबंध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव मे नरेश कुमार जैन अध्यक्ष, राहुल जैन ने प्रबंधक पद पर जीत दर्ज की।

जैन इंटर कालेज प्रबंध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव मे नरेश कुमार जैन अध्यक्ष, राहुल जैन ने प्रबंधक पद पर जीत दर्ज की।

Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जैन इंटर कालेज प्रबंध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव मे नरेश कुमार जैन अध्यक्ष, राहुल जैन ने प्रबंधक पद पर जीत दर्ज की।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में कांटे की हुई टक्कर में नरेश कुमार जैन अध्यक्ष एवं राहुल जैन प्रबंधक चुने गए। समिति के अधिकांश पदों पर अध्यक्ष नरेश कुमार जैन के पैनल के प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की।
रविवार को नगर के जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव अधिकारी विनय कुमार जैन की देख रेख में चुनाव हुआ। चुनाव के तहत रविवार की सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर शुरू होकर शाम चार बजे तक मतदान चला। कुल 1644 मतदाताओं में से 1142 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। समिति के अध्यक्ष पद के एक पैनल से नगीन चंद जैन का पैनल जबकि दूसरे पक्ष से नरेश कुमार जैन का पैनल चुनाव लड़ रहा है। इस में मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष नगीन चंद जैन को 531 और नरेश कुमार जैन को 602 मत मिले। नरेश कुमार जैन ने नगीन चंद जैन को 71 मत से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार जैन को 572 और विपक्षी संतोष जैन को 552 मत मिले। इसमें अनिल कुमार जैन बीस मत से विजयी रहे। प्रबंधक पद पर निवर्तमान प्रबंधक बालेश कुमार जैन को 541 और राहुल जैन को 579 मत मिले। राहुल जैन ने 38 मत से जीत दर्ज की। उप प्रबंधक पद पर शशि भूषण जैन को 592 और विपक्षी मनोज जैन को 530 मत मिले। शशि भूषण जैन 62 मत से जीते। कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे राकेश कुमार जैन बोदी और विपक्षी अंकुश जैन को 559-559 बराबर मत मिले। इसके बाद राकेश कुमार जैन बोदी ने समझदारी का परिचय देकर अपना दावा छोड़कर चुनाव अधिकारी को लिखित में दिया कि विपक्षी अंकुश जैन को ही विजेता घोषित किया जाए। इसके चलते अंकुश जैन को कोषाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया। सभी ने राकेश कुमार जैन के इस कदम की सराहना की। जबकि सदस्य पद पर विजेता नरेश कुमार जैन अध्यक्ष के पैनल के अंकुश जैन, दीपक जैन, राजेश कुमार जैन और नगीन चंद जैन गुट से सदस्य पद के लिए सुधीर कुमार जैन एडवोकेट, संदीप जैन, विनोद जैन सदस्य पद पर विजेता घोषित किए। चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विजेता पक्ष एवं उनके समर्थकों ने देर शाम जीत दर्ज होने के बाद नृत्य कर खुशी मनाई।
विज्ञापन


सुधीर कुमार जैन एडवोकेट को सर्वाधिक वोट मिले
खेकड़ा (बागपत)।
जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में कांटे की टक्कर हुई। सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे सुधीर कुमार जैन एडवोकेट को विजेता पदाधिकारियों एवं सदस्यों से काफी अधिक वोट मिले। उन्हें चुनाव में सबसे अधिक 623 मत मिले। अन्य कोई भी पदाधिकारी अथवा सदस्य उनके मतों के आस पास नहीं पहुंच पाया। इसके लिये सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed