{"_id":"5a3e5d7f4f1c1bf4688c2f09","slug":"91514036607-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि को आधुनिक बनाकर समृ़द्ध बने किसान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि को आधुनिक बनाकर समृ़द्ध बने किसान: डीएम
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
पीलीभीत। किसान दिवस पर आयोजित कृषि गोष्ठी प्रदर्शनी में डीएम शीतल वर्मा किसानों ने किसानों से आधुनिक खेती कर खुद समृद्ध होने के साथ जिले का नाम रोशन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने आधुनिक ढंग से खेती कर अधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को भी सम्मानित किया।
कृषि विभाग की ओर से पीलीभीत बारात घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसान जगतवीर, जनरैल सिंह, अरुणाशंकर शुक्ला, प्रेम प्रकाश, देवेंद्र पाल सिंह, रूपचंद्र, बिजेंद्र कुमार, आसेराम, प्रेमवती मदनलाल, मंगलसेन, माखनलाल, लज्जावती, बादशाह व अनिल कुमार, गन्ना विभाग के बाज सिंह, बूटा सिंह, रज्जू सिंह, गया प्रसाद, मंजीत सिंह व पंकज मिश्रा को सम्मानित किया। इसके अलावा कृषि विज्ञान केेंद्र से जुड़े जैविक खेती के पहले पंजीकृत किसान हरजीत सिंह गुरमंगद सिंह, सुखवीर सिंह, तेजेंद्र कौर व देवेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा जिले के किसान तेजी से प्रगति कर रहे हैं यह शुभ संकेत हैं। सम्मानित होने वाले किसानों से सबक लेकर और किसान भी बेहतर खेती करें ताकि जिले का नाम रोशन हो। इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, डॉ. रीना सेठी, डॉ. फैज मोहसिन, डॉ. एनसी त्रिपाठी ने किसानों को जानकारियों दी। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, पीपीओ डॉ.. मुकेश गौतम, यूपी डास्प के जिला समन्वयक डॉ. बीके गौतम, एसडीओ ऋतुषा तिवारी, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह आदि थे।