{"_id":"5a36a0a34f1c1ba7668baadb","slug":"91513529507-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयास के बाद अब जिला अस्पताल में डायलिसिस इकाई लगने जा रही है। साथ ही नए चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी।
जिले में डायलिसिस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में डायलिसिस नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को जिले से बाहर जाकर इलाज कराना पड़ता है। संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह समस्या और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सामने लोगों ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने इसकी गंभीरता को समझते हुए 20 नवंबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ (एनएचआरएम) के निदेशक पंकज कुमार और मेडिकल हेल्थ एवं फेमली वेलफेयर विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत द्विवेदी को जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना और चिकित्सकों की तैनाती के लिए पत्र लिखा था। मेनका गांधी ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री के इस प्रयास से डायलिसिस इकाई की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। इन दिनों डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनायी जा रही है। शीघ्र ही मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा।
---