फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धरने में आई महिला दुर्घटना में घायल, आंगनबाड़ी ने लगाया जाम

धरने में आई महिला दुर्घटना में घायल, आंगनबाड़ी ने लगाया जाम

Sun, 03 Sep 2017 05:59 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
धरने में आई महिला दुर्घटना में घायल, आंगनबाड़ी ने लगाया जाम
पीलीभीत। आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक महिला टेंपो की टक्कर लगने से घायल हो गई। इससे नाराज आगनबाड़ी वर्कर्स ने टनकपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

राज्यकर्मचारी घोषित करने एवं मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स लगभग एक पखवाड़े से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार को अवकाश के बाद भी महिलाएं नेहरू पार्क में एकत्र हुई और धरना प्रदर्शन किया। करीब दो बजे पिपरिया गांव की आंगनबाड़ी मुन्नी देवी वापस जाने को पार्क से निकली और टैम्पो में बैठने को बढ़ी। इस बीच सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उनके साथ बाइक सवार भी घायल हो गया। इससे पूर्व सुबह लगभग 11 बजे ललौरीखेड़ की आंगनबाड़ी सोमवती को किसी बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। दो दुर्घटनाओं से आंगनबाड़ी वर्कर्स से भड़क गई और नेहरू पार्क से बाहर आकर टनकपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना सिविल लाइंस चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह टीम के साथ पहुंचे। घायल महिला एवं बाइक चालक को अस्पताल भेजकर टेंपो को कब्जे में ले लिया। उन्होंने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। धरना प्रदर्शन और जाम में जिलाध्यक्ष वीरबाला, महामंत्री निर्मल कौर, उपासना गौतम, कमलेश कुमारी, पूनम कुशवाह, नीता, जसवंती, गायत्री, राजेश्वरी, रजनी, रामबेटी, रूपदेई विनीता, सरोज, धनकली, हरीकुमार, मंजू सक्सेना, आशा, अनीस फातिमा, सरिता, ममता थीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुनें हमारी फरियाद
धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि हम सभी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं जिसकी मंत्री हमारे जिले की सांसद मेनका गांधी हैं। वह जिले के दौरे पर आई हैं। ऐसे में हम उनसे अनुरोध करते हैं वह धरना स्थल पर पहुंचकर हम महिलाओं की समस्याओं को समझें और निराकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed