फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth run away after seeing leopard infront

तेंदुए को सामने देख छूटा युवक का पसीना, लगाई दौड़

Tue, 08 May 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 08 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth run away after seeing leopard infront
तेंदुआ - फोटो : self
नेपाल बार्डर से सटे नौजल्हा इलाके में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो पा रही है। सात दिन से लगातार अपनी दस्तक दे रहा तेंदुआ रविवार रात करीब दस बजे गांव में आबादी के बीच पहुंच गया। घर के बाहर फोन पर बातचीत कर रहे युवक ने उसको देखा तो उसके पसीने छूट गए। चीख पुकार पर ग्रामीण जमा हुए और आग जलाकर शोर शराबा किया। जिसके बाद जैसे-तैसे तेंदुआ वापस जंगल की तरफ निकल गया। दूसरे दिन वनकर्मी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को अलर्ट कर औपचारिकता निभा चलते बने। नेपाल बार्डर पर स्थित नौजल्हा गांव से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज का जंगल काफी पास में है। यहां पर पिछले सात दिनों से लगातार तेंदुआ दस्तक दे रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए जा रहे। रविवार रात करीब 10 बजे आबादी में स्थित गांव के शिवा के मिर्च के खेत में तेंदुआ आ पहुंचा। घर के बाहर फोन पर बात कर रहे उनके भतीजे सोनू को कुछ आहट हुई। इस पर उसने टॉर्च से खेत की तरफ रोशली डाली तो सामने तेंदुआ दिखाई दिया। यह देख उसके पसीने छूट गए। वह चीखता चिल्लाता घर की तरफ दौड़ पड़ा। शोर सुनकर आसपास के काफी ग्रामीण आ गए। उनको खेत पर तेंदुआ दिखाई देने की बात बताई गई। जिसके बाद गांव के लोग एकजुट हुए और लाठी डंडे लेकर शेार शराबा शुरू कर दिया। कई जगह आग जलाई गई। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन रात भर कोई कर्मचारी गांव पहुंचा ही नहीं। दूसरे दिन एक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी की। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा के टिप्स देते हुए वन्यजीवों के हमले को लेकर अलर्ट किया गया। मौके पर आए वन दरोगा गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की दस्तक को देखते हुए निगरानी के लिए वॉचर लगाए गए हैं। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed