{"_id":"5ae770e54f1c1b23338b5f73","slug":"81525117157-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी
Updated Tue, 01 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
आयुष्मान भारत दिवस को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के पंचायत घरों पर गोष्ठियों का आयोजन किया। इसमें एसीएमओ ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बीमा की जानकारी दी।
सोमवार को आयुष्मान भारत दिवस पर डीएम के निर्देश पर ब्लॉक के गांवों के पंचायत घरों पर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें विकास खंड में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद मलिक ने पंचायत घरों पर पहुंचकर कार्यक्रम की निगरानी की। इस दौरान ग्रामीणों को बताया उनके परिवारों के किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर पांच लाख तक का उपचार बीमा योजना के तहत बहन किया जाएगा। इसके लिए परिवार का बीमा करा दिया गया है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने पंचायत घरों पर आयोजित गोष्ठियों में मौजूद आशाओं को बताया कि एक मई से सात मई तक वे सूची में बढ़े परिवार वाले घरों का सर्वे करेंगी तथा अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पूर्व से पात्र लोगों के परिजनों का अप डेट भी दर्ज करेंगी। बीडीओ ने भी रोजगार सेवकों से योजना के तहत जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।