फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाॅलीबॉल ट्रॉफी पर पूरनपुर का कब्जा

वाॅलीबॉल ट्रॉफी पर पूरनपुर का कब्जा

Sun, 17 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
वाॅलीबॉल ट्रॉफी पर पूरनपुर का कब्जा
विजेताओं को पुरस्कृत अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। स्वर्गीय वीएन शुक्ला की स्मृति में चल रहे दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। इसमें पूरनपुर की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू और पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरनपुर और बरखेड़ा के बीच हुआ। इस मैच में पूरनपुर ने बरखेड़ा को 20-25, 25-17 और 25-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पीलीभीत स्टेडियम ने खटीमा को 20-25, 25-23, 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में पूरनपुर ने पीलीभीत स्टेडियम को 20-25, 19-25, 26-24, 15-12 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। महिला वर्ग का फाइनल मैच अकाल एकेडमी पूरनपुर और सरदार बल्लभभाई पटेल अमराकरोड़ के बीच खेला गया। जिसमें पूरनपुर टीम ने अमराकरोड़ को 25-22, 25-20 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। समापन पर पुरुष विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू, महिला वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा और जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर नंदगोपाल गौतम, चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र पांडे, हसीब अहमद, रेहानरजा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed