फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कहीं निवर्तमान तो कई नए चेहरों को मिला मौका

कहीं निवर्तमान तो कई नए चेहरों को मिला मौका

Sun, 05 Nov 2017 06:39 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
कहीं निवर्तमान तो कई नए चेहरों को मिला मौका
बीजेपी
पीलीभीत। भाजपा ने अपनी सूची में दो निवर्तमान चेयरमैन को तरजीह दी है तो कई जगह नए चेहरों को उतारा है। जिले में नौ में से चार निकायों में महिला सीट थी, लेकिन इन पर जो महिला प्रत्याशी उतारी गई हैं, उनकी खुद से ज्यादा पति या परिवार से पहचान है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद पीलीभीत में निवर्तमान चेयरमैन प्रभात जायसवाल की पत्नी सहित दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। यहां पर पार्टी ने राघवेंद्र नाथ मिश्रा की पुत्रवधू डॉ. दिव्या मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। कहने को वह शहर की चिकित्सक हैं, लेकिन इससे पहले भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में वह नहीं दिखीं। जबकि शहर में कई सक्रिय महिला कार्यकर्ता भाजपा के पास हैं। कमोवेश जहानाबाद और बरखेड़ा से भी जो महिला प्रत्याशी बनाई गई हैं उनकी भी खुद की कोई पहचान नहीं है, यह दोनों महिलाएं अपने पतियों की पहचान से जानी जा रही हैं। जबकि न्यूरिया से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। पूरनपुर और गुलड़िया भिंडारा में केंद्रीय मंत्री के करीबी और निवर्तमान चेयरमैन टिकट हासिल करने में कामयाब रहे। पूरनपुर से प्रदीप जायसवाल लल्लन निवर्तमान चेयरमैन हैं, जबकि इससे पूर्व उनकी पत्नी वर्षा जायसवाल चेयरमैन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अजय गोयल भी केंद्रीय मंत्री के करीबियों में गिने जाते हैं। बीसलपुर से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. महेश गुप्ता भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। इनकी मिठाई की दुकान है। कलीनगर से उम्मीदवार बनाए गए डॉ. मनोज गुप्ता उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में प्रवक्ता है। इनके पिता केएल गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मनोज विद्यार्थी परिषद के सक्रिय नेता रहे हैं। बिलसंडा नगर पंचायत में प्रत्याशी बनाए गए रमेश चंद्र गुप्ता रामजन्म भूमि आंदोलन में जेल में बंद रह चुके हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के दौरान उन्हें मंडी समिति बीसलपुर का सभापति भी नामित किया गया था। वह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। जहानाबाद नगर पंचायत उम्मीदवार ममता की अपनी पहचान नहीं है। इनके पति दुर्गाचरण पिछले चुनाव में 41 मतों से पराजित हो गए थे। महिला सीट होने के चलते उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया गया है। बरखेड़ा में पार्टी के पास कोई भी महिला कार्यकर्ता न होने पर पार्टी कार्यकर्ता श्यामबिहारी भोजवाल की पत्नी ममता को प्रत्याशी बनाया गया है। यह बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के करीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास में सबको साधने का प्रयास
पीलीभीत। जिले के आठ निकायों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास नारा को सार्थक बनाने का प्रयास किया है। पार्टी ने कई पूर्व चेयरमैन एवं उनके परिवारी जनों का पत्ता साफ कर दिया है। कुछ नए लोगों पर दांव लगाया है।

नगरपालिका परिषद बीसलपुर में छेदालाल जायसवाल और उनकी पत्नी विमला जायसवाल डेढ़ दशक से नगरपालिका अध्यक्ष रहे। भाजपा से इस बार भी छेदालाल जायसवाल ने टिकट मांगा। उनकी पुत्रवधू नीतू जायसवाल ने भी टिकट का आवेदन किया। पार्टी ने इनके नामों पर कोई विचार नहीं किया। यहां से डॉ. महेश गुप्ता को टिकट थमाया गया है। न्यूरिया नगर पचायत मुस्लिम बाहुल्य है। यहां पर अभी तक पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। तीन मुस्लिम महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र के अनुसार पार्टी सोमवार शाम तक प्रत्याशी का फैसला करेगी। नगर पंचायत बरखेड़ा में पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पन एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपनी पत्नियों के लिए टिकट मांगा। यहां दोनों का टिकट काटकर बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत की सिफारिश पर ममता भोजवाल को टिकट दिया है। दरअसल जिले में जातीय संतुलन साधने के लिए ही बरखेड़ा से किसी वैश्य को टिकट नहीं मिल सका। बाकी कई निकायों में वैश्य ही प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed