फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रोजेक्ट चयन के बताए गए तरीके

मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रोजेक्ट चयन के बताए गए तरीके

Tue, 01 Aug 2017 07:22 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रोजेक्ट चयन के बताए गए तरीके
पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदस्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला में मार्ग दर्शक शिक्षकों को ग्रुप बनाकर छात्रों को चयनित करने व प्रोजेक्ट बनाने आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के महादेवी सभागार में मंगलवार को हुई कार्यशाला में रिसोर्स परसन चंद्रपाल गंगवार, संतोष खरे व प्रभात कुमार गुप्ता ने शिक्षकों को स्थानीय समस्याओं को अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर उन्हें चयनित करने का तरीका बताया। शिक्षकों को स्थानीय समस्याओं के आधार पर सर्वे करने, लॉगबुक बनाने की भी जानकारी दी गई। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि जूनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट 2500 शब्द व सीनियर वर्ग की रिपोर्ट 3500 शब्दों में होनी चाहिए। प्रधानाचार्यों को सितंबर के प्रथम सप्ताह तक प्रस्तुत प्रोजेक्ट में से दो-दो प्रोजेक्ट चयनित करने को कहा गया। मार्ग दर्शक शिक्षकों से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनसीएससी डॉट सीओ डॉट इन वेबसाइट पर जाकर फार्म ए के अनुसार अपने मोबाइल फोन से ही रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए। जिला समन्वयक ने बताया कि तहसील स्तरीय आयोजन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। कार्यशाला मेें उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सीबीएसई व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed