फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में 25 प्रतिशत बढ़ गया गन्ने का रकवा

जिले में 25 प्रतिशत बढ़ गया गन्ने का रकवा

Mon, 17 Jul 2017 05:26 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में 25 प्रतिशत बढ़ गया गन्ने का रकवा
पीलीभीत। गेहूं, धान की फसल के वाजिब दाम न मिलने और बिक्री में दिक्कत को देखते हुए किसानों का ध्यान फिर गन्ने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि बाघ की दहशत को देखते हुए वन विभाग ने गन्ना क्षेत्रफल कम करने की अपील की थी लेकिन इस पर विभागीय गोष्ठियां ज्यादा कारगर दिखीं। गन्ने के क्षेत्रफल में इस बार 25.55 प्रतिशत की रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज गई है इसमें सर्वाधिक 60 प्रतिशत क्षेत्रफल पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है।
विज्ञापन

तराई के इस जनपद में गेहूं, धान एवं गन्ना तीन प्रमुख फसलें हैं। गत सीजन में गन्ना भुगतान की भी कोई विशेष समस्या नहीं दिखी जबकि गेहूं और धान की फसल बेचने के लिए जहां किसानों को परेशान होना पड़ा वहीं भरपूर दाम भी नहीं मिले। आधा से अधिक उपज बिचौलियों के माध्यम से की बेची गई। किसानों की इस समस्या को देखते हुए गन्ना विभाग ने इस बार ट्रेंच विधि से गन्ना बोने का गांव गांव प्रचार किया साथ ही बेहतर ढंग से गन्ना उत्पादन के प्रति किसानों को जागरूक किया। गेेहूं धान से परेशान किसानों के लिए गन्ने की फसल ज्यादा फायदेमंद प्रतीत हुई और शायद इसी को देखते हुए किसानों ने इस बार गन्ने की जमकर बुवाई की। परिणामस्वरूप जिले में गन्ने का क्षेत्रफल 69987.38 हेक्टेअर से बढ़कर 87762.56 हेेक्टेअर तक पहुंच गया जो कुल गत वर्ष से 25.40 प्रतिशत अधिक है। इसमें सर्वाधिक 59.67 प्रतिशत क्षेत्रफल पूरनपुर सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है जबकि सबसे कम 7.36 हेक्टेअर सम्पूर्णानगर मिल क्षेत्र में बढ़ा।
विज्ञापन

000000000
40 प्रतिशत बढ़ा नया पौधा
गन्ने की उपज बढ़ोत्तरी में इस बार विभागीय प्रयास रंग लाते दिखे हैं। शायद यही वजह है कि गन्ने की नई बुवाई (पौधा) का क्षेत्रफल 40 प्रतिशत बढ़ा है। गत सीजन में गन्ने की पौधा 38023.37 हेक्टेअर में थी जो इस बार बढ़कर 53442.33 हेक्टेअर गई है अर्थात गत सीजन से 40.55 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
जिले में गन्ने का मिल बार क्षेत्रफल
मिल वर्ष 2016-17 2017-18 प्रतिशत
पीलीभीत 28624.10 33961.37 18.65
बरखेड़ा 11709.70 13113.96 11.09
बीसलपुर 9549.40 12360.79 29.44
फरीदपुर 2125.42 2584.51 21.60
निगोही 3018.60 3854.97 27.71
मकसूदापुर 6242.17 8620.87 38.11
पूरनपुर 6366.20 10196.82 59.67
गुलरिया 1222.00 1557.00 27.41
संपूर्णानगर 97.78 94.24 7.36
पलिया 1022.00 1418.00 38.75
योग 69987.36 87762.56 25.55
0000
गन्ने का क्षेत्रफल 25 प्रतिशत बढ़ने के साथ इस बार उपज भी काफी अच्छी है। किसान जागरूक हो रहे हैं। नई तकनीकि अपनाने का लाभ उन्हें मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है प्रति हेक्टेअर पैदावार में भी अच्छी वृद्धि होगी।
- राजेश्वर यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed