फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कलेक्ट्रेट में ही लगेगी एसडीएम की अदालत

कलेक्ट्रेट में ही लगेगी एसडीएम की अदालत

Fri, 07 Jul 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ही लगेगी एसडीएम की अदालत
पीलीभीत। भाजपा विधायकों और अधिवक्ताओं के दबाव पर जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। प्रभारी डीएम ने एसडीएम सदर की अदालत पहले की तरह कलेक्ट्रेट में संचालित करने के आदेश दिए हैं। सदर तहसील परिसर से एसडीएम कोर्ट का सामान बंधना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीते माह जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट पर संचालित होने वाले एसडीएम सदर की अदालत को सदर तहसील परिसर में भेज दिया था। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को खासी परेशानी होने लगी थी। एसडीएम अदालत कलेक्ट्रेट में ही संचालित करने को लेकर विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत और बाबूराम पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, महामंत्री गुरूभाग सिंह डीएम से मिले थे। डीएम ने आश्वास्त किया था कि एसडीएम सदर की अदालत कलेक्ट्रेट में भी लगवाई जाएगी। डीएम के आश्वासन के बाद भी जब अदालत कलेक्ट्रेट नहीं आई तब अधिवक्ताओं ने दो दिन कलमबंद हड़ताल की और अदालती कामकाज ठप रखा। शुक्रवार को प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी ने एसडीएम सदर की अदालत तहसील परिसर से हटाकर पहले की तरह ही कलेक्ट्रेट में ही संचालित करने के आदेश कर दिए। सोमवार को एसडीएम की अदालत विधिवत कलेक्ट्रेट में ही लगेगी। इस पर अधिवक्ता संघों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रभारी डीएम अजयकांत सैनी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed