फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   योगी सरकार भी नहीं दिला सकी गन्ना मूल्य भुगतान

योगी सरकार भी नहीं दिला सकी गन्ना मूल्य भुगतान

Sun, 11 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार भी नहीं दिला सकी गन्ना मूल्य भुगतान
पीलीभीत। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से पूर्व भाजपा ने सरकार बनने के एक माह के अंदर बकाया गन्ना भुगतान एवं कर्ज माफी की घोषणा की थी। दोनों घोषणाएं हवा हवाई साबित हो रही हैं। जिले की मिलों पर किसानों का 87 करोड़ रुपया बकाया है जिसमें सर्वाधिक 56 करोड़ रुपया बरखेड़ा स्थित बजाज मिल पर है।
विज्ञापन

चीनी मिलों ने गन्ना पेराई का शुभारंभ नवंबर माह में किया था। इस बार शासन ने पेराई के 14 दिन के अंदर भुगतान पर सख्ती भी दिखाई थी इसके बाद भी किसानों को समय से भुगतान नहीं मिला। जिले की चारों चीनी मिलों की बात करें तो शहर स्थित एलएच मिल गन्ना खरीद और भुगतान दोनों में अव्वल रही। मिल ने 1.37 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की जिसका 442.04 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बनता है। मिल ने 14 अप्रैल को ही सभी बकाया भुगतान कर दिया है। वहीं जिले की दोनों सहकारी मिलों में क्रमश: पूरनपुर पर 12.43 करोड़ और बीसलपुर पर 18.17 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान में सबसे फिसड्डी बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल की है। इस पर किसानों का अभी भी 56.53 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन

इस तरह दो सहकारी एक प्राइवेट चीनी मिल को मिलाकर किसानों का 87.16 करोड़ रुपया बकाया है। भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को जल्द भुगतान की आस जगी थी लेकिन प्रशासन की सुस्ती और शासन की उपेक्षा चलते किसानों को बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलों के भुगतान की स्थिति (करोड़ में)
मिल गन्ना मूल्य भुगतान शेष
एलएच 422.04 422.04 00.00
बरखेड़ा 219.43 162.90 56.53
बीसलपुर 97.27 84.84 18.17
पूरनपुर 72.88 54.70 12.43
कुल 811.64 724.48 87.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed