{"_id":"68c1c1936eb458bc94066420","slug":"81-roadways-drivers-will-get-incentives-from-the-government-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-143633-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज के 81 चालकों को शासन की ओर से मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज के 81 चालकों को शासन की ओर से मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो के 81 चालकों को शासन की ओर से दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन चालकों को नो एक्सीडेंट रिवाॅर्ड योजना के अंतर्गत चयन कर सूची शासन को भेजी है। जल्द ही इन चालकों को प्रोत्साहन राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी।
शासन की ओर से हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन कर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में शासन की ओर से नो एक्सीडेंट रिवाॅर्ड योजना का संचालन किया गया। इसमें उन चालकों को चयन किया जाना है। जिन्होंने पिछले एक वर्ष में बस संचालन के दौरान एक भी एक्सीडेंट न किया हो।
इसके साथ ही चालक ने साल के 288 दिनों में 66 हजार किमी बस संचालित की हो। शासन से आए आदेश के बाद अफसरों ने स्थानीय डिपो से संचालित 117 बसों के चालकों की चयन प्रक्रिया शुरू की। इसमें करीब 81 चालक ऐसे निकले, जो शासन से मानकों पर खरे उतरे। अफसरों ने इन सभी चालकों के नाम की सूची तैयार शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद इन सभी चालकों के खाते में शासन की ओर से दी जाने वाली 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से आए निर्देश पर डिपो के 81 चालकों का चयन इस योजना के अंतर्गत किया गया है। शासन स्तर से ही इनके खातों में रुपये भेजे जाएंगे।