{"_id":"ff372ccae2fc9698644e3e30ba76f203","slug":"81-60-percent-voting-in-purnpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में 81.60 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में 81.60 फीसदी मतदान
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को पूरनपुर ब्लाक में चुनाव
विज्ञापन
हुआ, जहां 81.60 प्रतिशत मत पड़े। ग्राम पंचायत बराही और दयालपुर में
गड़बड़ी की आशंका के चलते पुुलिस ने दो प्रत्याशी व तीन अन्य लोगों को
हिरासत में ले लिया।
ऐन वक्त पर मतदान केंद्र बदले जाने की सूचना पर कुछ मतदाताओं को वोट डालने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ा। एक अधेड़ मतदाता को इंस्पेक्टर द्वारा डंडा मारने पर ग्रामीणों ने उनकी जीप घेर ली। घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
ठंड और कोहरे के बावजूद ब्लाक के 257 केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह के वार्ड 12 व 13 के मतदान को पहुंचे लोगों को उनके वोट जलुआपुर में पड़ने की जानकारी दी गई।
करीब तीन किलोमीटर चलकर जब वे जलुआपुर पहुंचे तो अधिकांश को उनके वोट गुलड़िया भूपसिंह में ही पड़ने की जानकारी दी गई। लोगों ने इसकी शिकायत जब एसडीएम से की, तब अधिकांश लोगों के वोट गुलड़िया भूपसिंह में और करीब पचास लोगों के वोट जलुआपुर मतदान केंद्र में डलवाए गए।
पीठासीन राजेश कुमार ने बताया कि बूथ नंबर गलत पड़ने पर भ्रम की स्थिति हुई। नगर के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के अभिकर्ता भिड़ गए, जिन्हें दूर-दूर खड़ा कर दिया। सुंदरपुर में फर्जी वोटिंग पर लोगों ने हंगामा किया।
पुलिस ने गांव शिभुंआ के गुरदयाल का सही वोट होने की तस्दीक पर वोट डलवाया। गांव अमरैयाकलां में राशन कार्ड लेकर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को मतदान न कराने पर लोगों ने हंगामा किया। मतदान केंद्र के बाहर एकत्र मतदाताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया।
डगा में फर्जी मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारी से दो प्रत्याशियों के एजेंटों की नोकझोंक हुई। जोनल मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने फर्जी मतदान की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लिया।
डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार ने माधोटांडा, शेरपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत चुनाव के चारो चरणों में 83.26 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत। ग्राम पंचायत चुनाव के चारों चरणों का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। जिले के सभी सात ब्लाकों को मिलाकर कुल 83.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसमें ललौरीखेड़ा में सर्वाधिक 86.14 प्रतिशत और बरखेड़ा में सबसे कम 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ। चारो चरणों के मतदान की तुलना करें तो दूसरे चरण में सर्वाधिक 85.50 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।
जिले में सात ब्लाकों के लिए चार चरणों में ग्राम पंचायत का चुनाव कराया गया। प्रथम तीन चरणों में एक साथ दो-दो ब्लाकों में वोट डाले गए। चौथे व अंतिम चरण में सबसे बड़ा ब्लाक होने के कारण पूरनपुर में मतदान बुधवार को संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत की अपेक्षा प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके चलते जिले में कुल मतदान प्रतिशत 83.26 रहा। अलग-अलग चरणों को देखें तो दूसरे चरण में सर्वाधिक 85.50 प्रतिशत, इसके बाद तीसरे चरण में 83.45 और फिर प्रथम चरण में 82.50 प्रतिशत रहा। चौथे चरण में हुआ मतदान सबसे कम रहा।
पूरनपुर ब्लाक में मात्र 81.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ब्लाक वार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 86.14 प्रतिशत मतदान ललौरीखेड़ा ब्लाक में दर्ज किया गया। इसके बाद 85 प्रतिशत मतदान के साथ मरौरी दूसरे, 84.96 प्रतिशत के साथ अमरिया तीसरे, 84.27 प्रतिशत के साथ बीसलपुर चौथे, 82.64 प्रतिशत मतदान होने पर बिलसंडा पांचवे और 81.60 प्रतिशत मतदान होने पर पूरनपुर छठे स्थान पर रहा। वहीं 79.50 प्रतिशत मतदान के साथ बरखेड़ा ब्लाक सबसे पीछे रहा।
चारो चरणों के मतदान प्रतिशत
चरण प्रतिशत
प्रथम 82.50
द्वितीय 85.50
तृतीय 83.45
चतुर्थ 81.60
कुल 83.26
ब्लाकवार मतदान प्रतिशत
ब्लाक प्रतिशत
मरौरी 85.00
बरखेड़ा 79.50
अमरिया 84.96
ललौरीखेड़ा 86.14
बीसलपुर 84.27
बिलसंडा 82.64
पूरनपुर 81.60