फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बुखार से तीन माह की बालिका समेत तीन की मौत

बुखार से तीन माह की बालिका समेत तीन की मौत

Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बुखार से तीन माह की बालिका समेत तीन की मौत
बुखार से तीन माह की मासूम समेत तीन की मौत
विज्ञापन

सीएचसी लाई गई बालिका को इलाज से पहले चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
बुखार से मरने वालों की संख्या हुई 35
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी अवधेश कुमार की तीन माह की पुत्री हिमांशी समेत तीन लोगों की बुखार की वजह से मौत हो गई। इसके बाद अब जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है।
पूरनपुर। शाहगढ़ निवासी अवधेश की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनकी तीन माह की पुत्री हिमांशी को दो दिन पहले बुखार आया था। इस पर उन्होंने गांव में चिकित्सक को दिखाने के बाद सोमवार को नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक से बच्ची को दवा दिलाई। दवाई खिलाने के कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवारवालेे सीएचसी लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक विनीत कुमार यादव ने बताया कि बच्ची मृत हालत में सीएचसी लाई गई थी। मां के अनुसार बच्ची को दो दिन से बुखार था। मासूम की मौत के बाद से परिवार में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव पचपेड़ा पूरब निवासी 35 वर्षीय खुशहाली देवी पत्नी बाबूराम को दस दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी। परिवारवालों ने उनको सीएचसी में दिखवाया। रविवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर दुबारा परिवारीजन महिला को सीएचसी ले गए। यहां से उन्हें पहले जिला अस्पताल और वहां से बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते वक्त महिला की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जराकोठी। क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी श्रीपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई 35 वर्षीय बलदेव पुत्र रेवतीलाल को एक माह पूर्व बुखार हुआ। हालत बिगड़ने पर बलदेव को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर शनिवार को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन चले इलाज के बाद सोमवार सुबह दस बजे बलदेव की मौत हो गई। परिवारवालों ने मुताबिक बलदेव को डेंगू हो गया था। हालांकि डेंगू की पुष्टि कहां हुई, इस बारे में वह कुछ नहीं बता रहे।

-वर्जन
डेंगू नहीं कैंसर था बलदेव को
बालिका समेत तीन लोगों की बुखार से मौत की जानकारी अभी तक विभागीय स्तर पर नहीं है। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। अगर बुखार से मौत हुई तो उन गांव में टीमें भेजकर जांच कराई जाएगी। जिस युवक बलदेव की मौत बरेली में डेंगू से बताई जा रही है उसकी जानकारी करने पर पता चला कि वह कैंसर से भी पीड़ित था। उसे बुखार रहा होगा पर डेंगू की बात सही नहीं है।- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed