फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहीं हुई भंडारण की व्यवस्था, बरेली में होगा उतार

नहीं हुई भंडारण की व्यवस्था, बरेली में होगा उतार

Thu, 17 May 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नहीं हुई भंडारण की व्यवस्था, बरेली में होगा उतार
नहीं हुई भंडारण की व्यवस्था, बरेली में ही होगा गेहूं उतार
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक दिए गेहूं बरेली भेजने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
जिले में गेहूं की खरीद के अनुरूप उसके भंडारण की व्यवस्था करने में एफसीआई फेल हो गया है। प्रशासन के प्रयास के बाद भी भंडारण की व्यवस्था न होने पर अब डीएम ने बरेली के परसाखेड़ा में उतार के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर लगे गेहूं को तत्काल उतार कराया जाए।
जिले में इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है। इसके लिए शासन से भी 1.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था लेकिन इस लक्ष्य के अनुरूप एफसीआई के अधिकारी गेहूं के भंडारण की व्यवस्था नहीं की। इसके चलते गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है जिसका असर किसानों पर भी पड़ रहा है। वर्तमान में जिले मेें लगभग 85 प्रतिशत खरीद हो चुकी है लेकिन इस खरीद के सापेक्ष उतार नहीं हो पा रहा है। गोदाम फुल होने पर एफसीआई ने प्रशासन की मदद से कुछ निजी गोदामों एवं राइस मिलों का अधिग्रहण किया लेकिन इससे भी काम नहीं चला। बुधवार को दोपहर 12 बजे से गांधी सभागार में डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने भंडारण की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन गोदामों में उतार हो रहा है उनमें भी रोस्टर सिस्टम का पालन किया जाए। वहीं शेष बचे समस्त गेहूं का उतार अब बरेली के परसाखेड़ा में कराया जाए। डीएम ने पूरनपुर मंडी सचिव को मंडी में खड़े ट्रकों को तत्काल वहां से हटाकर बरेली रवाना करने के निर्देश दिए। बैठक में कुरैयाकलां में लगे एससीआई के क्रय केंद्र को हटाकर एनसीसीएफ का क्रय केंद्र खोलकर खरीद शुरू करने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं। 0000
विज्ञापन

रोस्टर से उतार न होने पर हंगामा
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर सभी गोदामों पर रोस्टर से उतार होना है। इसके लिए गोदाम की ओर से प्रत्येक क्रय केंद्र के लिए टोकन जारी करने का नियम है। लेकिन बुधवार को ललौरीखेड़ा स्थित गोदाम पर टोकन और बिना टोकन के लगभग 120 गाड़ियां लाइन में लग गई। इससे यहां झगड़ा शुरू हो गया। गोदाम प्रभारी ने बिना टोकन वालों का गेहूं उतारने से मना दिया जिससे बिना टोकन के लाइन में आगे लगे ट्रक संचालकों ने हंगामा शुरू करते हुए ट्रकों को आड़ा तिरछा लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed