फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डेंगू से बचाव में सहयोग करें प्रधान

डेंगू से बचाव में सहयोग करें प्रधान

Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से बचाव में सहयोग करें प्रधान
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

डेंगू दिवस पर प्रशासन, ग्राम प्रधान एवं स्वास्थ्य विभाग की सामूहिक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक ने कहा जनसमुदाय को बीमारी से बचाने में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान डेंगू से बचाव में सहयोग करें।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में खेकड़ा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों से डेंगू से बचाव में सहयोग की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक एवं नियंत्रण कार्यक्रम के डॉ. दिग्विजय ने कहा कि प्रति सप्ताह गांवों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव होना है। ग्राम प्रधान सीएचसी से दवा प्राप्त कर लें। सीएचसी में दवा है। सभी विभागों को मिलकर जनसमुदाय को रोगों से बचाना है। अधिकारियों ने कार्यशाला में ब्लाक के 37 में से केवल सात ग्राम प्रधानों की उपस्थिति पर निराशा व्यक्त की। कार्यशाला में नियंत्रण अधिकारी डॉ. दिग्विजय ने बताया कि डेंगू बुखार एक विशेष मच्छर एडीज एजिप्टी से होता है। इस मच्छर को टाइगर मासकीटो, टाइगर मच्छर के नाम से भी जाना जाता हैं। एडीज एजिप्टी मच्छर आबादी वाले मकानों में पाया जाता है। गंदी नालियों में यह मच्छर नहीं पाया जाता बल्कि साफ पानी में अपने अंडे देता हैं और उसमें ही पनपता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed