{"_id":"5af49edc4f1c1bb56a8b8cdb","slug":"71525980892-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला फार्म पर मिले बाघ के पगचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला फार्म पर मिले बाघ के पगचिन्ह
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला फार्म पर मिले बाघ के पगचिन्ह
वनकर्मियों ने की पड़ताल, ग्रामीणों को किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। तहसील क्षेत्र में घूम रहे बाघों का समाधान वन विभाग के अधिकारी नहीं कर सके हैं। निगरानी टीम लगाकर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। यही वजह है कि आए दिन कहीं न कहीं बाघ अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहा है। जिसके बाद वनकर्मी सिर्फ ग्रामीणों को अलर्ट करने तक सीमित रह गए हैं।
बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह के गजरौला फार्म पर बाघ ने दस्तक दी। निगरानी कार्य में लगाए गए वन दरोगा देवेंद्र सिंह, चेतन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुुंच पड़ताल की। इसमें पगचिन्ह बाघ के निकले। इसके बाद वनकर्मियों ने आसपास के ग्रामीणों को बाघ की चहलकदमी को लेकर अलर्ट किया। खेतों पर अकेले काम पर न जाने की बात कही गई। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े कई टिप्स दिए गए।