फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अंडरपास मार्ग मे लगी जेसीबी मशीन से उच्च क्षमता का केबल कटा, तीन गांवो की बिजली आपूर्ति हुई ठप्प

अंडरपास मार्ग मे लगी जेसीबी मशीन से उच्च क्षमता का केबल कटा, तीन गांवो की बिजली आपूर्ति हुई ठप्प

Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास मार्ग मे लगी जेसीबी मशीन से उच्च क्षमता का केबल कटा, तीन गांवो की बिजली आपूर्ति हुई ठप्प
विद्युत केबल कटने से तीन गांवाें की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन


खेकड़ा। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम फखरपुर मार्ग स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते कार्य में लगी जेसीबी मशीनों से रेलवे लाइनों के नीचे से गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा है। इस दौरान शुक्रवार शाम क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर, बडागांव एवं रटौल को आपूर्ति देने वाला उच्च क्षमता की लाइन का विद्युत केबल कार्य करते समय मशीन से कट गया और तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीनों गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या भी हो गई। परेशान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वहां मिले कर्मचारियों पर अपना गुस्सा उतारा। जेई देहात यतेंद्र भाटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत केबल कटने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को शांत कर जल्द ही कटे केबल को जुड़वाकर आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed