फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   क्रिसमस आज: गिरजाघरों से दिया जाएगा यीशू का संदेश

रंगबिरंगे रोशनी से जगमग हुए गिरजाघर

Sun, 24 Dec 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस आज: गिरजाघरों से दिया जाएगा यीशू का संदेश
चर्च की सजावट - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस आज, शहर के गिरजाघरों में तैयारियां पूरीं
विज्ञापन


पीलीभीत। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर गिरजाघरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्रिसमस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के सेंट एलायसियस चर्च, फुल गास्पल पेंटीकॉस्टल चर्च व क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च समेत जिले के अन्य सभी गिरजाघरों को रंगबिरंगी झालरों व रोशनी से सजाया गया है। सोमवार सुबह गिरजाघरों से धर्म गुरुओं द्वारा विशेष प्रार्थनाएं कर प्रभु यीशु का संदेश दिया जाएगा।

1981 में हुई थी सेंट एलायसियस चर्च की स्थापना
शहर में नकटदाना चौराहे के निकट बने सेंट एलायसियस चर्च की स्थापना वर्ष 1981 में फादर जूनियन पिंटो ने की थीं। क्रिसमस पर्व को लेकर इस चर्च को भव्य रूप दिया जा रहा है। चर्च समेत पूरे परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बड़ी संख्या में अनुयायी यहां पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


क्रिसमस का पर्व ईसाई समाज के लिए सबसे महान दिन है। गिरजाघर में रविवार शाम से आठ बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो गए। प्रार्थना, कैरोल सिगिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जागरण किया गया। सोमवार सुबह आठ बजे विशेष प्रार्थना और 8.30 बजे कैरोल सिगिंग के बाद प्रभु ईसा मसीह के संदेश को आवाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर पॉयस मैनेजिज

सबसे प्राचीन है फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च
शहर के सिविल लाइंस नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च शहर का सबसे प्राचीन चर्च हैं। इसकी स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी। क्रिसमस पर्व के चलते चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रविवार को भी यहां प्रार्थना सभा का आयोजन कर क्रिसमस की तैयारियां पर चर्चा की गई।


चर्च में सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विशेष प्रार्थना एवं कार्यक्रम होंगे। इस दौरान केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी।
फादर, पास्टर ए प्रभाकर

क्राइस्ट मैथोडिस्ट में भी तैयारियां पूरी
आयुर्वेदिक कॉलेज से ब्रह्मचारी घाट जाने वाले मार्ग पर स्थित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। वर्ष 1947 में स्थापित बना यह चर्च कई एकड़ में फैला है। क्रिसमस के दिन इसकी छटा देखते ही बनती है। चर्च को रंग रोगन कर व रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सोमवार सुबह 10.00 बजे विशेष प्रार्थना होगी। कैरल सिंगिंग के बीच प्रभु यीशु के जन्मदिवस की खुशियां मनाई जाएंगी। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
फादर, जे हरमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed