{"_id":"595f86114f1c1be2398b468b","slug":"71499432465-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज की अध्यक्षता में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज की अध्यक्षता में हुई बैठक
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आठ जुलाई को जिला जज डीके शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेेगी। इसमें सुलह समझौतों के आधार पर मुकदमों का निस्तारण होगा। लोक अदालत से पहले जिला जज ने अधिकारियों और बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मोटर वाहन दुर्घटना के प्रतिकर संबंधी मामलों के अधिकाधिक निस्तारण पर चर्चा की।
जिला जजी में शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में एमबी एक्ट, जुआ अधिनियम, भरणपोषण आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मोटर वाहन दुर्घटना के प्रतिकर संबंधी मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए जिला जज डीके शर्मा ने बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना के प्रतिकर संबंधी मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराएं ताकि समय से क्षतिपूर्ति मिल सके। प्री ट्रायल स्तर पर बीमा कंपनियों और याचिकाकर्ताओं के मध्य सुलह समझौता भी कराया गया। बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश संजीव शुक्ला, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्यप्रकाश, स्पेशल जज ईसी एक्ट अहसान हुसैन, अपर जिला जज राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डीएन सिंह आदि थे।