फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   70 registrations were done on the first day in the district with Aadhaar authentication.

Pilibhit News: आधार प्रमाणीकरण के साथ जिले में पहले दिन हुईं 70 के रजिस्ट्री

Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
70 registrations were done on the first day in the district with Aadhaar authentication.
शहर के रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री के बैठे लोग। संवाद
पीलीभीत। आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया के साथ ही पहले दिन जिले के तीनों रजिस्ट्री कार्यालय में कुल 70 रजिस्ट्री हुईं। शासन से आए आदेश के बाद अब पक्षकारों का भी आधार प्रमाणीकरण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचने वाले क्रेता-विक्रेता के पक्षकार (गवाह) के लिए अब-तक आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होती थी। मगर, अब कार्याें में पारदार्शिता लाए जाने के लिए निबंधन विभाग के पोर्टल को यूआईडीएआई के सर्वर से जोड़ दिया गया है। शासन से आए आदेश के बाद विभागीय अफसरों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक फरवरी से इस नियम को लागू किए जाने के निर्देश जारी किए गए, लेकिन एक फरवरी को रविवार होने के चलते रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहे। ऐसे में दो फरवरी यानि सोमवार से रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन शहर के रजिस्ट्री कार्यालय पर करीब 25, बीसलपुर में 18 और पूरनपुर स्थित कार्यालय में 27 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में करीब 70 लोगों ने पहले दिन रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचकर रजिस्ट्री कराई है। इन सबके साथ पहुंचे गवाहों का आधार प्रमाणीकरण होने के बाद ही रजिस्ट्री कराई गई है। एआईजी स्टांप सतीश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों कार्यालयों पर कुल 70 लोगों ने रजिस्ट्री कराई है। किसी भी कार्यालय पर किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed